उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026: बस्ती में तीसरे दिन भी कड़ी निगरानी में परीक्षा सम्पन्न

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 27 अप्रैल 2026 (सू.वि.)
जनपद बस्ती में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 के तीसरे दिन परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सभी सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को सख्त निर्देश दिए कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने पहली पाली के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों, जिनमें आर कन्या विद्यालय और श्रीकृष्ण पाण्डेय गर्ल्स विद्यालय शामिल हैं, का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षार्थियों की सघन जांच, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया और सीसीटीवी निगरानी की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
👉 प्रशासन की सख्ती से नकल विहीन परीक्षा कराने पर जोर, अभ्यर्थियों में भी दिखा अनुशासन

Subscribe to my channel


