बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
शांति निकेतन में छात्र परिषद का भव्य अलंकरण समारोह सम्पन्न
विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व, सेवा और अनुशासन की शपथ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
📍 बालोतरा | 25 अप्रैल 2025
विद्यालय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अयूब के. सिलावट ने बताया कि शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शांति निकेतन को-एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बालोतरा में शनिवार को एक गरिमामयी छात्र परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं सेवाभाव की भावना को विकसित करना रहा।
*🌟 मुख्य अतिथि का प्रेरणादायी संबोधन*
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेश जी चितारा (अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, प्रथम, बालोतरा) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि — “नेतृत्व केवल पद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। अनुशासन और सेवाभाव से ही एक सच्चा नेता बनता है।” विद्यालय परिवार ने उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के प्राचार्या सुधा मदान ने अपने उद्बोधन में छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि —“यह मंच विद्यार्थियों को नेतृत्व कौशल विकसित करने का श्रेष्ठ अवसर प्रदान करता है। जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आप सभी विद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।” उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में चयनित छात्र परिषद सदस्यों के अभिभावकों की विशेष गरिमामयी उपस्थिति भी रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई। अभिभावकों ने अपने बच्चों को नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाते हुए देखकर गर्व व्यक्त किया तथा विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम का सजीव एवं प्रभावशाली सुगठित संचालन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर आरती गोयल एवं जनसंपर्क अधिकारी (PRO) प्रीति गांधी द्वारा किया गया। दोनों के उत्कृष्ट मंच संचालन ने पूरे समारोह को रोचक, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाए रखा।
अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) विद्यालय जीवन का एक महत्वपूर्ण आयोजन होता है, जिसमें विद्यार्थियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपकर उन्हें अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव का पाठ पढ़ाया जाता है।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करता है,निर्णय लेने की क्षमता को सुदृढ़ बनाता है, टीमवर्क एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है,तथा उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है।
छात्र परिषद 2026-27 का गठन
इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।
*प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं—*
हेड बॉय: जीत (कक्षा १२ बी, ग्रीन हाउस)
वाइस हेड बॉय: नीरज भाटी (कक्षा १२ ए, रेड हाउस)
हेड गर्ल: विशाखा (कक्षा १२ ए, ब्लू हाउस)
वाइस हेड गर्ल: सुभी पांडे (कक्षा ११ बी, येलो हाउस)
स्पोर्ट्स मिनिस्टर: जिशान (कक्षा १२ ए, येलो हाउस)
स्पोर्ट्स मिनिस्टर: मयंक पुरी (कक्षा १२ ए)
कल्चरल मिनिस्टर: प्राची (कक्षा ११ बी, ग्रीन हाउस)
हाउस एवं अनुशासन समिति का गठन
रेड हाउस -अरविंद (कैप्टन), गोविंद (वाइस कैप्टन)
ब्लू हाउस-स्तुति (कैप्टन), कुमकुम (वाइस कैप्टन)
येलो हाउस-इकरा (कैप्टन), सेजल (वाइस कैप्टन)
ग्रीन हाउस-विधि (कैप्टन), संतोष (वाइस कैप्टन)
अनुशासन समिति डिसिप्लिन इंचार्ज ईशरत, आसिन, वैशाली एवं लक्षिता को विद्यालय अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई।
उज्ज्वल भविष्य की कामना
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नेतृत्व गुणों से विद्यालय का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामयी समापन हुआ।

Subscribe to my channel


