खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर पुलिस का ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ अभियान: कुश्ती दंगल के जरिए युवाओं को नशे के खिलाफ किया जागरूक

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर | 22 अप्रैल 2026
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन में बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस थाना शेरूणा क्षेत्र के ग्राम लिखमीसर दिखणादा में आयोजित हुआ, जहां आमजन और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए अनोखा तरीका अपनाते हुए कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।
इस अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारीलाल मीणा (RPS) और वृत्ताधिकारी श्रीडूंगरगढ़ श्री निकेत कुमार (RPS) द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम का संचालन थाना शेरूणा की थानाधिकारी श्रीमती संध्या पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में किया गया।
कुश्ती दंगल में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से आए करीब 10-15 पहलवानों ने भाग लिया, वहीं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 300-400 लोगों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि उन्हें नशे से संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।
बीकानेर पुलिस का यह प्रयास युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और समाज में नशे के खिलाफ जनजागरण फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Subscribe to my channel


