बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कालूवाला गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक गैस के प्रोपराइटर जितेंद्र सिंह गोदारा उत्कृष्ट, सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वोत्तम सेवा के लिए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं स्टेट हेड, RSO श्री मनोज गुप्ता के कर कमलों से सम्मानित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
*बीकानेर, बुधवार 16 सितंबर 2026* बीकानेर स्थित एलपीजी इंडेन प्लांट में आज एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बीकानेर क्षेत्र के कुल 41 एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हुए, जिनमें *खाजूवाला के ग्रामीण अंचल में स्थित कालूवाला गोदारा इंडेन ग्रामीण वितरक गैस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ होने का गौरव हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।*
यह अभूतपूर्व सफलता प्रोपराइटर *जितेंद्र सिंह गोदारा की अथक मेहनत, अदम्य ईमानदारी, अटूट वफादारी एवं निस्वार्थ सेवा भावना* का सुफल है। ग्रामीणजनों का कहना है कि जितेंद्र जी जैसा कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ एवं मिलनसार व्यक्तित्व विरले ही मिलता है। विषम परिस्थितियों में भी, विशेषकर *कोरोना महामारी के कठिन काल में भी उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाकर सच्चे कोरोना वॉरियर्स के रूप में अनुकरणीय एवं सराहनीय कार्य किया था।*
स अवसर पर अन्य *पाँच उत्कृष्ट वितरकों – जोहिया इंडेन गैस, वीर एकलव्य इंडेन गैस, श्रीराम इंडेन गैस एवं पेड़ीवाल इंडेन गैस* को भी उनके बेहतरीन कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि *जितेंद्र सिंह गोदारा पूर्व में भी अपनी बेहतरीन, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए कई बार राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं।* वे ग्रामीण क्षेत्र में ग्राहकों को त्वरित, सुरक्षित एवं समयबद्ध सेवा प्रदान करने के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं।
समारोह में *डीजीएम श्री आशीष, सीनियर मैनेजर श्री राजेश भाटी, सेल्स ऑफिसर श्री गौरव शर्मा एवं प्लांट मैनेजर श्री भेरू दान* गरिमामयी उपस्थिति में रहे तथा सभी ने जितेंद्र सिंह गोदारा की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Subscribe to my channel


