उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को विधायक शिव अरोरा ने ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन दिवस के रूप मे मनाया,श्रमिकों को बांटी 500 लेबर किट, कुष्ठ आश्रम में कंबल-फल वितरण, रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ; मेडिकल कॉलेज में मरीजों का जाना हाल किये फल वितरित

MLA Shiv Arora celebrated Chief Minister Pushkar Singh Dhami's birthday as "Service, Dedication, and Good Governance Day," distributing 500 labor kits to workers, distributing blankets and fruits at a leprosy ashram, and inaugurating a blood donation camp. He visited patients at the medical college and distributed fruits.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक शिव अरोरा ने दिनभर विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहभागिता कर इसे ‘सेवा, समर्पण एवं सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया। सुबह से शुरू हुआ सेवा कार्यों का सिलसिला अलग-अलग स्थानों पर देर तक जारी रहा। इस दौरान श्रमिकों, जरूरतमंदों, कुष्ठ आश्रम के निवासियों और अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचकर सेवा कार्य किए गए।

बिगवाड़ा मंडी में 500 श्रमिकों को लेबर किट का वितरण

बिगवाड़ा मंडी में श्रम विभाग के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां पंजीकृत श्रमिकों को 500 लेबर किट वितरित की गईं। विधायक ने कहा कि श्रमिक वर्ग समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनके जीवन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कुष्ठ आश्रम में कंबल और फल बांटकर साझा की खुशियां

इसके बाद विधायक शिव अरोरा ने भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के साथ कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कंबल एवं फल वितरित किए गए। विधायक ने सभी का हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

त्रिशूल चौक स्थित जवाहरलाल ब्लड बैंक में विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिससे जरूरत के समय किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं और सामाजिक संगठनों से रक्तदान जैसे जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।

मेडिकल कॉलेज में मरीजों के बीच पहुंचे विधायक, फल वितरित किए।

वही विधायक शिव अरोरा पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य चंद्र प्रकाश बेसोड़ा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव गोस्वामी के साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें फल वितरित किए। विधायक ने चिकित्सकों से मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली।

‘सेवा ही सबसे बड़ा संकल्प’—शिव अरोरा

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना जनसेवा की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास एवं जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य, श्रमिक कल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, तरुण दत्ता, एएलसी अरविन्द सैनी, बिगवाड़ा मंडी सचिव विश्व विजय, पीएमएस अजय शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा,भाजपा नेता रोशन अरोरा, मुकेश पाल, जीतेन्द्र संधू, के के त्रिपाठी, मोर सिंह, बिट्टू चौहान, मनीष गोस्वामी, विशाल ठाकुर, स्वाति शर्मा, पिंकी चतुर्वेदी, संदीप राव, मनोज छाबड़ा, शशि शुक्ला, मयंक कक्कड़,सुभाष यादव, सुनील यादव आदि लोग मौजूद रहें।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button