जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
ट्रैफिक पुलिस की सख्ती: बिना हेलमेट और दस्तावेज़ के चल रहे वाहनों पर कार्रवाई, सात गाड़ियों स्कूटर सीज

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 21 अप्रैल:
शहर में ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर नाका लगाकर वाहनों की गहन जांच की गई।
जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया चालकों और जरूरी दस्तावेज़—जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), और इंश्योरेंस—के बिना वाहन चला रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई चालकों के चालान काटे गए, जबकि कई स्कूटरों को मौके पर ही 7 गाड़ियों सीज कर दिया गया।
ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपने साथ रखें, ताकि इस तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।

Subscribe to my channel


