खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

भिवाड़ी में जिला प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित, SCADA स्थापना व नालों की सफाई के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 17 अप्रैल। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में बीड़ा सभागार में जिला प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में जिला कलेक्टर ने सीईटीपी भिवाड़ी के संचालन में सुधार और पूर्व में दिए गए निर्देशों की समयबद्ध पालना सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही औद्योगिक इकाइयों को निर्धारित समयसीमा में SCADA सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए।

मानसून को देखते हुए जिला कलेक्टर ने संभावित जलभराव और प्रदूषण की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए रिको, नगर परिषद एवं संबंधित विभागों को सभी प्रमुख और सहायक नालों की शीघ्र सफाई व डीसिल्टिंग कराने तथा निकाले गए कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश दिए। सीईटीपी प्रबंधन को भी मानसून पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने, पाइपलाइन व संरचनाओं के रख-रखाव तथा आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला कलेक्टर ने अवैध रूप से टैंकरों के माध्यम से उच्छिष्ट जल के परिवहन और निस्तारण पर टास्क फोर्स को सक्रिय कर नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना पंजीकृत टैंकरों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने की बात भी कही गई।

उन्होंने सभी विभागों और औद्योगिक संगठनों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आगामी वर्षा ऋतु में भिवाड़ी क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल अमित जुयाल,, नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार सहित रिको एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही भिवाड़ी जल प्रदूषण निवारण एसोसिएशन, कहरानी ग्रीन ट्रीटर्स एसोसिएशन एवं खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button