खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भिवाड़ी इंडेन गैस एजेंसी को नोटिस, जांच में मिली अनियमितताएं

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा, 17 अप्रैल। जिले में भिवाड़ी स्थित इंडेन गैस एजेंसी के विरुद्ध प्राप्त उपभोक्ता शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी द्वारा प्रवर्तन निरीक्षकों की एक टीम गठित की गई। टीम ने 15 अप्रैल 2026 को एजेंसी का निरीक्षण कर शिकायतों की जांच की, जिसमें उपभोक्ताओं को हो रही समस्याओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं का परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान टीम ने एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की उपलब्धता नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया। निरीक्षण में सामने आया कि एजेंसी के गोदाम में सभी एलपीजी सिलेंडर खाली पड़े थे और एक भी भरा हुआ सिलेंडर उपलब्ध नहीं था, जो सामान्य स्थिति के विपरीत पाया गया। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर और ऑनलाइन रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं सामने आईं। एजेंसी द्वारा संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए और निरीक्षण के दौरान आवश्यक सहयोग भी नहीं दिया गया, जो नियमों अनुसार दायित्व का उल्लंघन है।
इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए जिला रसद अधिकारी ने संबंधित गैस एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
Subscribe to my channel


