देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

आकाशा में उड़े म्हारो चंदो लखमीनाथ म्हारी सहाय करें

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

16 अप्रैल,2026

बीकानेर नगर के 539 वें स्थापना दिवस जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण,तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सामने स्थित श्री गणेश जी मंदिर में “चंदा उत्सव” का आयोजन किया गया,जिसमें कार्यक्रम के अतिथियों बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास,सीओ सिटी अनुज डाल इतिहासकार प्रोफेसर भंवरलाल भादानी, कन्हैयालाल कल्ला, समाजसेवी द्वारका प्रसाद पचीसिया,साहित्यकार श्री मालचंद तिवाड़ी, श्री जानकी नारायण श्रीमाली, चित्रकार हरि गोपाल हर्ष, भाजपा नेता सत्य प्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा,किसन चौधरी,सुमित कोचर

तथा आमजन तथा ने परंपरागत चंदा उड़ा कर बीकानेर नगर की खुशहाली की कामना की।

अपनी प्राचीन परंपरा को निभाते हुए अतिथियों ने आकाशां में उड़े म्हारो चंदो -लखमीनाथ मारी सहाय करें

सदा खुशहाली रेवे शहर में -अन्न धन रो भंडार भरे तथा

गवरा दादी पून दे- टाबरियो रो चंदो उड़े

बोई काटा है

गीत गाकर चंदे उड़ाये।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने कैसे ने बताया कि अतिथियों ने चंदा कलाकारों -ब्रजेश्वर व्यास अनिल बोड़ा,कृष्ण चंद्र पुरोहित , गणेश व्यास अभिषेक बोड़ा धर्मा स्वामी, गणेश व्यास राम भाओदानी हरेंद्र बोड़ा, अभिषेक पुरोहित चंद्रमोहन हर्ष, मोहित पुरोहित, आदित्य पुरोहित, गणेश रंग डिंपल गुप्ता प्रिया मारू अभिषेक आचार्य तुषार आचार्य युक्ति बोडा लेखक विकास राहुल व्यासको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर आयोजन के अतिथि जेठानंद व्यास ने कहा कि बीकानेर की संस्कृति और यहां की परंपरा अपने आप में मिसाल है और यहां के चंदा कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से इस संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास किया है।

इस अवसर अतिथियों ने बीकानेर वासियों को बीकानेर नगर के 539 में स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

 अतिथियों का स्वागत समिति के सीताराम कच्छावा,शिव प्रकाश सोनी,विनोद महात्मा, हरि प्रकाश सोनी, शशि दरगड़, अनिल सोनी,मुकेश जोशी घनश्याम महात्मा अजय राठौड़ ,महेंद्र सोनी,हरि प्रकाश सोनी, कैलाश छींपा,आजाद पुरोहित मगन सोनी हनुमंत आसोपा तथा निर्मल सोनीने किया.

17 अप्रैल शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा

 जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17 शुक्रवार को रात्रि 7:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ पार्क में भव्य “सांस्कृतिक संध्या” का आयोजन किया जाएगा ।जिसमें बीकानेर के स्थानीय तथा राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के आमंत्रित कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी जाएगी।

भवदीय

सीताराम कच्छावा

सचिव

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button