बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बीकानेर में भव्य पदयात्रा, सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में दिखा महिला शक्ति का उत्साह

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

16 अप्रैल 2026

बीकानेर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा बीकानेर शहर द्वारा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा रतन बिहारी पार्क से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक जूनागढ़ किले तक पहुंची, जिसमें महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक जेठानंद व्यास ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है, जिससे महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सशक्त पहचान मिलेगी।

सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुषमा बिस्सा ने कहा that इस पदयात्रा का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में उनकी भूमिका को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

पदयात्रा में जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, श्याम सिंह हाड़ला, इंद्रा व्यास, कविता शर्मा, अनु सुथार, इंदु वर्मा, सरिता नाहटा, सुनीता हटीला, झमकू देवी, चंद्रप्रकाश गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, रघुवीर प्रजापत, उपासना जैन, शिखर चंद डागा, अंकित तंवर, गजेंद्र भाटी, निशांत गौड, राजश्री कछावा, जैन महासभा से प्रेम नौलखा, पतंजलि से उमा शर्मा, हिमालय परिवार से अनीता अग्रवाल, महिला पतंजलि संगठन मंत्री कमला कुमारी, विश्व हिंदू परिषद से कविता यादव, माहेश्वरी मेला समिति श्रेया राठी, कंचन राठी, मधुरिमा सिंह, मीरा शाखा, हेमा सिंह, श्वेता कोठारी, कीर्ति कोचर, खुशबू कोठारी, मंजू बोथरा, मोनिका कोठारी, बासु सिंघी, रंजू बच्छावत, नीलम जोशी, अंजू कोचर, सहित बड़ी संख्या में महिला एवं युवा की भागीदारी रही।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button