उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

भव्य एवं सफल फोटोग्राफी व सिनेमैटोग्राफी वर्कशॉप 

 बस्ती से वेदान्त सिंह

 

आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को संत रविदास पार्क, वन विहार (बस्ती) में फोटोग्राफर विशेशन, उत्तर प्रदेश (जनपद बस्ती) द्वारा एक भव्य फोटोग्राफी एवं सिनेमैटोग्राफी वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।

इस वर्कशॉप का सफल संचालन जिला अध्यक्ष राणा अमीरचंद जी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें लगभग 50 प्रतिभाशाली फोटोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई तकनीकों को सीखा।

इस अवसर पर मेंटॉर अमित सक्सेना जी ने अपने अनुभव और ज्ञान से सभी प्रतिभागियों को आधुनिक फोटोग्राफी एवं सिनेमैटोग्राफी की बारीकियों से अवगत कराया। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने कैमरा सेटिंग, फ्रेमिंग, लाइटिंग एवं सिनेमैटिक शूट की महत्वपूर्ण तकनीकों को प्रैक्टिकल रूप में सीखा।

वर्कशॉप में मॉडल तनिष्का एवं अंजनी पांडे की उपस्थिति ने प्रैक्टिकल सेशन को और भी आकर्षक एवं प्रभावशाली बना दिया, जिससे सभी फोटोग्राफर्स को वास्तविक शूटिंग का बेहतरीन अनुभव प्राप्त हुआ।

सभी प्रतिभागियों के सहयोग, अनुशासन और उत्साह के कारण यह वर्कशॉप बेहद सफल, उत्कृष्ट एवं यादगार रही।

🙏 सभी साथियों का हार्दिक धन्यवाद — आप सभी के सहयोग से ही यह आयोजन संभव हो पाया।

आशा है कि भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर सीखने और आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button