ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

भिवाड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस, क्विज और रक्तदान शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 16 अप्रैल 2026।

पुलिस जिला भिवाड़ी में 77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में रिजर्व पुलिस लाइन भिवाड़ी में मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

समारोह की शुरुआत पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी लेकर की गई। इसके बाद सेरेमोनियल ड्रिल का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस बल की अनुशासन और दक्षता का प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मियों को सेवा चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पुलिस क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹1500, ₹1000 और ₹500 की नगद राशि के साथ प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पांच अन्य प्रतिभागियों को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को पुलिस स्थापना दिवस के महत्व और पुलिस के इतिहास की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अगले चरण में पुलिस लाइन भिवाड़ी में रोटरी क्लब भिवाड़ी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पुलिस जिला भिवाड़ी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 42 यूनिट रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।

पुलिस स्थापना दिवस के इस आयोजन ने न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाया, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता का भी सकारात्मक संदेश दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button