ब्रेकिंग न्यूज़
पत्रकारों के सम्मान से कोई समझौता नहीं, अभद्रता पर मिलेगा कड़ा जवाब : अनुराग सारथी

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
फूलबेहड़-खीरी। ऐप्जा (आल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) संगठन की एक सशक्त और ऊर्जा से भरपूर बैठक फूलबेहड़ ब्लॉक सभागार में सोमवार को आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों की एकता, सम्मान और अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग सारथी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने की।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनुराग सारथी ने तीखे तेवर में कहा कि ऐप्जा से जुड़े किसी भी पत्रकार के साथ अभद्रता, उत्पीड़न या अन्याय किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी पत्रकार के सम्मान पर आंच आई, तो पूरा संगठन एकजुट होकर मजबूती से जवाब देगा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन की असली ताकत उसकी एकता और सक्रियता में है। यदि सभी पत्रकार एकजुट रहें, तो कोई भी ताकत उनके अधिकारों को दबा नहीं सकती। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि एक पत्रकार की समस्या, पूरे ऐप्जा परिवार की समस्या होगी और उसका समाधान सामूहिक रूप से किया जाएगा।
बैठक में फूलबेहड़ ब्लॉक अध्यक्ष सिरताज अली, उपाध्यक्ष अमित तिवारी, महासचिव मो0 रिजवान, महामंत्री सलमान खान, संगठन मंत्री पंकज शर्मा सहित अमित शुक्ला, जसवंत कुमार, मोहम्मद आलम, अनिल कुमार, नंदेश कुमार, संतोष तिवारी, मुशीर अहमद, तलहा, विमलेश कुमार, प्रमोद कुमार व रहमत अली सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
यह बैठक न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक बनी, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए ऐप्जा संगठन हर स्तर पर पूरी ताकत से खड़ा रहेगा।


Subscribe to my channel


