उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखीमपुर खीरी
मोहम्मदी विधानसभा 144 से अनुराग सारथी ने ठोकी दावेदारी, जनसेवा को बनाया लक्ष्य

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376 326175
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र 144 में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में समाजसेवा और जनसंघर्ष के लिए पहचाने जाने वाले अनुराग सारथी ने जनसेवा के उद्देश्य से चुनावी मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
अनुराग सारथी लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाते रहे हैं और पत्रकारों की आवाज़ बनकर कई मुद्दों पर संघर्ष करते नजर आए हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि यह चुनाव केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष और जनसेवा का परिणाम है।
सारथी के समर्थक जनता से अपील कर रहे हैं कि उन्हें एक बार सेवा का अवसर दिया जाए, ताकि क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
क्षेत्र में उनके नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं और समर्थकों का मानना है कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में मोहम्मदी विधानसभा की राजनीति किस दिशा में जाती है।


Subscribe to my channel


