बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
नव-नियुक्त विक्रम स्वामी और डॉ. प्रीति मेघवाल का देहात कांग्रेस द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 13.04.2026
जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय में आज एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी तथा धोद विधानसभा प्रभारी नियुक्त होने पर डॉ. प्रीति मेघवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं को साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने अपने संबोधन में कहा कि विक्रम स्वामी लंबे समय से कांग्रेस विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सियाग ने कहा कि विक्रम स्वामी जैसे ऊर्जावान, कर्मठ और समर्पित नेता का प्रदेशाध्यक्ष बनना संगठन के लिए गर्व की बात है और उनकी नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। इसी प्रकार, उन्होंने डॉ. प्रीति मेघवाल को भी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से धोद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को और सशक्त व मजबूती मिलेगी।
अंत में विक्रम स्वामी व डॉ. प्रीति मेघवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगे और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णगोदारा, डीसीसी प्रवक्ता पूनमचन्द भाम्भू, बज्जू ब्लॉक अध्यक्ष गणपतराम सिगड़, एड. लेखराम धतरवाल, बृजलाल गोदारा, रामसिंह मेघवाल, मोईनूदीन, मालाराम धतरवाल आदि उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel


