उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
ऐप्जा की बैठक में पत्रकार हितों पर हुई चर्चा
पत्रकारों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : अनुराग सारथी

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 3261 75
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। रविवार को बांकेगंज कस्बे के विनायक इंटर कॉलेज में पत्रकार संगठन ऐप्जा (ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एशोसिएशन) की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ऐप्जा के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी और जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने पत्रकारों की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके सम्मान की लड़ाई में साथ देने का वादा किया।
ऐप्जा चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी और जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला प्रातः 10:30 बजे विनायक इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां पहले से उपस्थित क्षेत्र के तमाम पत्रकारों ने दोनों लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, तत्पश्चात एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य पत्रकारों की चुनौतियों, उनके अधिकारों की सुरक्षा और संगठन की नीतियों पर चर्चा करना था। श्री सारथी जी ने अपने प्रेरक संबोधन में स्वतंत्र प्रेस की भूमिका पर जोर दिया और संगठन विस्तार पर पत्रकार बंधुओ से चर्चा की। जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने पत्रकारों के संघर्ष और उनकी उपलब्धियों को उजागर किया। इस बैठक में आगामी पत्रकार जागरूकता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रम और मीडिया की भूमिका को सशक्त बनाने की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस मौके पर ऐप्जा के जिला संरक्षक हाजी हसीब खान, वरिष्ठ पत्रकार श्याम लाल अग्रवाल, राजीव गोयल, धर्मवीर गुप्ता, संतोष कुमार सक्सेना, मतीन अहमद, पत्रकार एवं प्रधान संघ अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, कृष्ण किशोर मिश्रा, अमित कुमार, अवनीश कुमार, वीरेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, संजीव बाजपेई, डॉ अशोक कुमार, भारत विशाल, ऋषि गोयल, रमेश कुमार व अमन तिवारी चौहान उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel


