ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

भिवाड़ी में भारतीय योग संस्थान का 60वां स्थापना दिवस, मोटापा निवारण शिविर का आयोजन

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। भारतीय योग संस्थान के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर मोटापा रोग निवारण के लिए एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रविवार, 12 अप्रैल को प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक हिल व्यू गार्डन के एनर्जी पार्क में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रधान शीला चौहान के नेतृत्व एवं हरभजन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र के साथ की गई, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक एवं सकारात्मक बन गया।

इस दौरान महेंद्र पाल ने सूक्ष्म क्रियाओं के माध्यम से योग आसनों की शुरुआत करवाई। भानु रेड्डी एवं रूपा दुबे की टीम ने योग नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आकर्षित किया, वहीं अंजली गुप्ता ने कविता पाठ कर कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भरा।

शिविर में मोटापा घटाने के लिए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम सिखाए गए। रूपा दुबे ने संस्थान का परिचय दिया, जबकि शीला चौहान ने ‘योग मंजरी’ के महत्व पर प्रकाश डाला। हरभजन सिंह ने योग के माध्यम से मोटापा रोग के उपचार पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में राकेश शर्मा, धर्मेंद्र गौतम सहित बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, पुरुष एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने शिविर का लाभ उठाते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस आयोजन के माध्यम से भारतीय योग संस्थान ने समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और मोटापा जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए एक सराहनीय पहल की

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button