ब्रेकिंग न्यूज़रेवाड़ीरोज़गारहरियाणा

युवा बेरोजगारों ने प्रतियोगी परिक्षाओं व इंटरव्यूज के लिए आवेदन फीस व आवागमन किरायों के भार से पूर्णतया मुक्त करने की उठाई मांग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

युवा बेरोजगारों ने प्रतियोगी परिक्षाओं व इंटरव्यूज के लिए आवेदन फीस व आवागमन किरायों के भार से पूर्णतया मुक्त करने की उठाई मांग

मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत युवावर्ग की समस्याएं सुनने पहुंचें लोक सेवा मंच के पदाधिकारी

बैठकों में युवाओं को राष्ट्र सेवा,सीनियर सिटीजंस तथा महिलाओं का भरपूर सम्मान एवं देखरेख करने की शपथ दिलाई गई

जनहित में समस्याओं का समाधान होने तक जारी रहेगा मेगा जनसंपर्क अभियान : अशोक प्रधान

रेवाड़ी । ‘मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान’ के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों से आमंत्रित बैठकों में युवकों- युवतियों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं और हितों को लेकर जोरदार आवाजें उठाईं । बेरोजगार युवाओं ने सरकारी व प्राइवेट संस्थाओं की ओर से रोजगार देने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं व इंटरव्यूज के नाम पर ली जाने वाली भारी भरकम आवेदन फीसों व आवागमन किरायों के भार से पूर्णतया मुक्त करने का जोरदार आग्रह किया ।

       इस सिलसले में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच तथा कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह का शहर में मॉडल टाउन ,गढी बोलनी चौक तथा बावल रोड आदि जगहों पर आमंत्रित बैठकों में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया । शहरी व ग्रामीण युवाओं- युवतियों ने कहा कि रोजगार पाने के प्रयास में उन्हें कई पदों के लिए आवेदन करना पड़ता है । अनेक आवेदन करते समय सरकारी व प्राइवेट एजेंसियों द्वारा ली जाने वाली भरकम फीसों और परीक्षा ,इंटरव्यूज देने जाते-आते समय किरायों का भारी बोझ उन्हें तथा उनके साधारण परिवारों को बहुत परेशान कर रहा है । उन्होंने सरकारी व प्राइवेट रोजगार देने के लिए फीस तथा परीक्षा, इंटरव्यूज के लिए जाते-आते समय भारी भरकम किरायों से पूर्णतया मुक्ति दिलाने की देश- प्रदेशों की सरकारों से पुरजोर मांग की है ।

    इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि एसएससी की तर्ज पर केंद्र व हरियाणा की प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर बनना चाहिए जिससे जाॅब वैकेंसिज के नियत समय पर एडवर्टाइज होने ,परीक्षा का निर्धारित शेड्यूल, रिजल्ट डिक्लेयर होने एवं ज्वाइन होने का भी समय तय हो सके । उन्होंने मांग उठाई कि सरकार को बेरोजगार युवक -युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की एप्लीकेशन फीस में पूर्ण छूट देनी चाहिए । ऐसे युवा जो स्वरोजगार ,स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज स्थापित करने के इच्छुक हैं उन्हें 20 लाख रुपए तक के ब्याजमुक्त लोन 20% सब्सिडी के साथ लंबी अवधि के लिए दिए जाने चाहिए । उच्च शिक्षित युवाओं और युवतियों को उद्योग स्थापित करने के लिए 20 करोड रुपए तक के लोन 5% वार्षिक ब्याज दर से 20% सब्सिडी के साथ लंबी अवधि के लिए दिए जाने चाहिए । बेरोजगार युवतियों व युवाओं को गुजारे लायक क्षतिपूर्ति भत्ता ( जाॅबलेस क्लेम ) क्रमश: 58 व 60 वर्ष की आयु तक दिया जाना चाहिए । रोजगार के लिए परीक्षा ,इंटरव्यू देने जाते-जाते समय बेरोजगार युवाओं- युवतियों को बस,ट्रेन एवं एरोप्लेन के किरायों में पूर्ण छूट तथा निजी वाहन का प्रयोग करने पर टोल टैक्स से मुक्त किया जाना चाहिए ।

   बड़ी संख्या में युवावर्ग की मांग है कि कोचिंग लेने, लाइब्रेरी में पढ़ने व ट्यूशन के लिए जाने-आने वाले शिक्षित बेरोजगारों को भी रेगुलर स्टूडेंट्स की तरह रियायती ट्रेन-बस पास की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए ।

       इस अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि युवाओं की ज्वलंत समस्याओं एवं जायज मांगों का फाइनल मसौदा तैयार करके जल्द देश -प्रदेश की सरकारों तक उनके हकों की आवाज पहुंचाने के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं । इस सिलसिले में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे । समस्याओं का समाधान होने तक मेगा जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा । उन्होंने बैठकों में युवाओं को राष्ट्र सेवा, सीनियर सिटीजंस तथा महिलाओं का भरपूर सम्मान तथा देखरेख करने की शपथ भी दिलाई ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button