LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इंस्टाग्राम पर ‘खिलौने’ के साथ टशन दिखाना पड़ा भारी

संवाददाता अवधेश यादव

*ब्रेकिंग बस्ती………*

बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इंस्टाग्राम पर ‘खिलौने’ के साथ टशन दिखाना पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर असलहा लहराने वालों को बस्ती पुलिस का कड़ा संदेश।

थाना मुंडेरवा पुलिस ने इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो डालने वाले युवक को किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार युवक की पहचान बरडाड़ निवासी 21 वर्षीय दुर्गेश चौधरी के रूप में हुई।

युवक के हाथ में दिखने वाली वस्तु असल में पिस्टल के आकार का प्लास्टिक का खिलौना था।

शौक में फोटो अपलोड कर युवक ने सोशल मीडिया पर फैलाई थी सनसनी।

पुलिस ने कृत्य को लोक व्यवस्था भंग करने और भय फैलाने की आशंका माना।

अभियुक्त को धारा 170, 126 और 135 BNSS के तहत किया गया गिरफ्तार।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बरडाड़ से की गिरफ्तारी।

पकड़े गए युवक को पुलिस ने बस्ती माननीय न्यायालय के लिए किया रवाना।

पुलिस की अपील: सोशल मीडिया पर भ्रामक या हिंसक फोटो-वीडियो पोस्ट न करें।

सावधानी जरूरी: खिलौना भी बन सकता है जेल जाने और कानूनी कार्रवाई का आधार।

जनपद पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने को कहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button