उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गारशिक्षा
अंकित सोनी का केंद्रीय सचिवालय में ASO पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

10अप्रैल।
*अंकित सोनी का केंद्रीय सचिवालय में ASO पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर*
बस्ती। भानपुर क्षेत्र के होनहार युवा अंकित सोनी ने केंद्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उनके परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। अंकित सोनी, श्रीमती माधुरी हरिश्चंद्र सोनी के पुत्र एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार यूनिट बस्ती से जुड़े मुख्य योग शिक्षक श्री सुभाष सोनी के भतीजे हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग उनके भानपुर स्थित आवास पर पहुंचकर बधाई देने लगे।
साधारण परिवार से आने वाले अंकित की इस सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन और संस्कारों का परिणाम बताया जा रहा है। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान समिति बस्ती के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि योग व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यही संस्कार सफलता की नींव बनते हैं।
अंकित की इस उपलब्धि पर पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। डॉ. नवीन सिंह, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोगों ने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए अंकित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel


