ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान

भिवाड़ी में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर जोर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। बुधवार, 08 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे भिवाड़ी मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह खटाना ने की, जिसमें मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी संगठन पर्व, बूथ अध्यक्षों की भूमिका और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए और संगठन को अधिक सशक्त बनाया जाए। बैठक में मंडल महामंत्री राहुल सिंह राजपूत, देवेंद्र यादव, मनजीत महिवाल, उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, सर्वेश देवी, सुभाष जोशी, मंत्री ऋषि विधुड़ी, राजेश यादव, पूर्व पार्षद अजीत खटाना, आईटी सेल अध्यक्ष दिनेश बेदी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी सहमति बनी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button