बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान को मिलेगी बड़ी सौगात

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बाड़मेर/जयपुर, 8 अप्रैल 2026:
राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक क्षण आने वाला है। देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi आगामी 21 अप्रैल 2026 को बाड़मेर जिले के पचपदरा में बनने वाली बहुप्रतीक्षित रिफाइनरी का लोकार्पण करने के लिए राजस्थान पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है।
पचपदरा रिफाइनरी को राज्य के विकास की ‘भाग्यरेखा’ माना जा रहा है। यह परियोजना न केवल मारवाड़ क्षेत्र बल्कि पूरे राजस्थान के आर्थिक विकास को नई गति देगी। इसके माध्यम से हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से पेट्रोकेमिकल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और राज्य में निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही, स्थानीय व्यापार, परिवहन और अन्य सहायक क्षेत्रों में भी तेजी आने की उम्मीद है।
राजस्थान की जनता और विभिन्न संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन और स्थानीय स्तर पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
प्रदेशवासियों ने प्रधानमंत्री का राजस्थान आगमन पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया है।

Subscribe to my channel


