बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
आशापुरा जैन सेवा संघ ने विद्यालय में भेंट किए केम्पर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
आशापुरा जैन सेवा संघ द्वारा सरकारी विद्यालय में केम्पर भेंट किए गए।पूर्व नगर परिषद सभापति पारसमल भंडारी ने बताया कि आशापुरा जैन सेवा संघ सेवा के लिए हमेशा तत्पर रह कर कार्य कर रही है सेवा संघ की अध्यक्ष प्रभा किशोर सिंघवी के नेतृत्व में जरूरतमंद की सेवा के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है मंगलवार को सेवा संघ द्वारा मनणावास व आसोतरा में सरकारी विद्यालय में ठंडे पानी के केम्पर भेंट किए गए जो कि इस गर्मी में बच्चों के पानी पिने के काम आएंगे।
अध्यक्ष प्रभा किशोर सिंघवी ने बताया कि ऐसे कई वंचित विद्यालय होते है जिनमे सुविधाओं का अभाव होता है इसी को देखते हुए आशापुरा जैन सेवा संघ द्वारा पानी को ठंडा रखने के लिए केम्पर भेंट किए है आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है इसलिए इन पानी के केम्पर से बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी व बच्चों को ठंडा पानी भी मिलेगा, केम्पर भेंट करने के साथ बच्चों को मिष्ठान, फल फ़्रूट व बिस्किट वितरित किए गए।
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने कहा कि सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में प्रभा किशोर सिंघवी का सहयोग हमेशा अग्रणी रहता है आशापुरा सेवा संघ के माध्यम से निरंतर सेवा के कार्य किए जा रहे है।
इस अवसर पर गौतम चौपड़ा, अमित दवे, दौलतचंद सिंघवी सहित स्कूल स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


