बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में महावीर इंटरनेशनल द्वारा भवन नवीनीकरण दानदाताओं का सम्मान, सेवा कार्यों को मिलेगी नई गति

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा केंद्र के महावीर सेवा सदन में भवन नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दानदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के पदाधिकारियों ने नवीनीकरण पट्ट का अनावरण कर सेवा कार्यों के विस्तार पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन ने कहा कि किसी भी संस्था के पास अपना स्वयं का भवन होना उसके कार्यों को गति प्रदान करता है। इससे सेवा के प्रकल्प नियमित रूप से संचालित किए जा सकते हैं। उन्होंने बालोतरा केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र वर्षों से सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अपने भवन और अन्य स्थानों पर सराहनीय कार्य कर रहा है।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर सीए ओम बांठिया ने भवन के निर्माण से लेकर नवीनीकरण तक योगदान देने वाले पदाधिकारियों और दानदाताओं की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से वीर चंपालाल बांठिया, पारसमल भंडारी और मोहम्मद यूसुफ भांतगर के योगदान को उल्लेखनीय बताया।
संरक्षक वीर पारसमल भंडारी ने संस्था के पिछले 30 वर्षों के सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से बालोतरा केंद्र निरंतर हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय महासचिव वीर सोहनलाल वेद और अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर सुधीर जैन ने भी केंद्र के कार्यों को सराहनीय बताते हुए सेवा गतिविधियों को और अधिक गतिशील बनाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अपेक्स स्तर पर बालोतरा केंद्र के पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
समारोह में भवन नवीनीकरण में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का सम्मान किया गया। विशेष अतिथि जिला परिवहन अधिकारी भगवान जी गहलोत ने भी संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में केंद्र चेयरमैन वीर जवाहरलाल हुडिया ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन सचिव वीर अशोक व्यास ने किया।
इस अवसर पर अपेक्स के कई पदाधिकारियों के साथ जॉन चेयरमैन वीर महेंद्र चोपड़ा, जॉन सचिव वीरा प्रमिला सालेचा, उपाध्यक्ष वीर दलपत जैन, कोषाध्यक्ष वीर महावीर बोकडिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही वीरा केंद्र की वीरा चंद्रा बालड, वीरा यशोदा तथा महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र के अध्यक्ष वीर अशोक चोपड़ा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Subscribe to my channel


