ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
भारतीय मजदूर संघ जिला सतना की कार्यकारिणी बैठक संपन्न: संगठन विस्तार और समस्याओं के निराकरण पर बनी रणनीति

*भारतीय मजदूर संघ जिला सतना की कार्यकारिणी बैठक संपन्न: संगठन विस्तार और समस्याओं के निराकरण पर बनी रणनीति*
*सतना, दिनांक: 05 अप्रैल 2026*
आज दिनांक 05/04/26 को बिजली श्रम कल्याण केंद्र, प्रेमनगर, सतना में भारतीय मजदूर संघ (BMS) जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता *जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह* ने की, जबकि मंच संचालन जिला मंत्री *शरद तिवारी* द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य निर्णय और चर्चा के बिंदु:
*अनुशासनात्मक कार्रवाई:* संगठन की सक्रियता बनाए रखने हेतु, लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों— उग्रसेन सिंह, जैनेन्द्र गौतम, माधवी विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र दहिया और लक्ष्मण गर्ग को सर्वसम्मति से दायित्व मुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
*संगठन का विस्तार:* बैठक में श्रीमती विमला सैनी को सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
*अभ्यास वर्ग की तैयारी:* आगामी 16 मई को सिंगरौली (बारिगवां) में आयोजित होने वाले ‘अभ्यास वर्ग’ की सफलता हेतु रणनीति तैयार की गई और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
*नगर निगम इकाई हेतु आंदोलन का शंखनाद:* विभिन्न अनुसांगिक संगठनों की स्थानीय समस्याओं पर विचार किया गया। विशेष रूप से नगर निगम इकाई में व्याप्त विसंगतियों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई और उनके निराकरण हेतु चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।
*असंगठित क्षेत्र पर विशेष ध्यान:* प्राइवेट हॉस्पिटल्स में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों और प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को संगठित करने हेतु ‘नए संघ निर्माण’ की रूपरेखा तैयार की गई, ताकि उन्हें भी श्रम अधिकारों का लाभ मिल सके।
*वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति:*
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शिवेंद्र मिश्रा, कार्यालय मंत्री प्रदीप तिवारी, विधि सलाहकार पदमधर द्विवेदी, कार्यकारणी सदस्य पी सी श्रीवास्तव,राज्य कर्मचारी संघ तहसील सचिव अमित त्रिपाठी, नगर निगम अध्यक्ष राकेश दुबे, धीरू गुप्ता, कीर्ति सिंह, आदित्य तिवारी,पुरुषोत्तम गौतम, सत्यनारायण सोनी,विमला सैनी,नीतू प्रजापति,राकेश दास सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


