उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊशिक्षास्वास्थ्य

लखनऊ में डायट द्वारा “योग एवं स्वास्थ्य” प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, शिक्षकों ने सीखे स्वस्थ जीवन के गुर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

लखनऊ, 30 मार्च 2026।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), लखनऊ में “योग एवं स्वास्थ्य” विषय पर आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य श्री राम प्रवेश के संरक्षण, वरिष्ठ प्रवक्ता श्री जितेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन एवं श्रीमती आराधना राय के कुशल समन्वयन में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में जनपद के 12 विकासखंडों से आए शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए योग एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रतिभागियों को षट्कर्म, प्राणायाम, योगासन, प्राकृतिक चिकित्सा तथा आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख संदर्भदाता के रूप में षट्कर्म विशेषज्ञ श्री वीरेंद्र विक्रम, प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ श्री सत्येंद्र मिश्रा, आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रदीप चौधरी एवं योगाचार्य श्री प्रशांत शुक्ला ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

प्रशिक्षण के दौरान योगाभ्यास, स्वास्थ्य जागरूकता सत्र और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इससे प्रतिभागियों में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ी।

कार्यक्रम के सफल संचालन में अमृत कुमार एवं सुमित का विशेष योगदान रहा, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम का समापन 30 मार्च 2026 को वरिष्ठ प्रवक्ता श्री जितेंद्र शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हर्षोल्लासपूर्वक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे अपने विद्यालयों और दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button