देशब्रेकिंग न्यूज़रेवाड़ीहरियाणा
212 रॉकेट रेजीमेंट कारगिल के भूतपूर्व सैनिकों ने रेवाड़ी में मनाया तृतीय मिलन समारोह

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान को लोहे के चने चबाने के लिए मजबूर करने वाली 212 रॉकेट रेजीमेंट एवं भारत सरकार द्वारा 212 रॉकेट रेजीमेंट को अपने नाम के साथ “कारगिल” टाइटल की उपाधि प्राप्त करने वाली एकमात्र रेजीमेंट *212 रॉकेट रेजीमेंट कारगिल* के उत्तर भारत के भूतपूर्व वीर सैनिकों ने भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के बैनर तले 28 मार्च को रेवाड़ी में मनाया तीसरे मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान आर्डिनरी कैप्टन राजकिशन ने संगीत प्रस्तुति देखकर कार्यक्रम में समा बांधा, वर्तमान एवं भूतपूर्व सैनिकों के जोश को देखते हुए, समाजसेवी अतिथि एवं होटल कर्मचारी भी जोश में नाचते नजर आए।
सूबेदार विजयपाल एवं सूबेदार सत्यनारायण ने सभी अतिथियों को स्वागत उद्बोधन देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे लेफ्टिनेंट कर्नल कुलदीप भानोट ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में आयोजित होते रहने चाहिए, इससे भूतपूर्व सैनिकों का मनोबल और भी ज्यादा बढ़ेगा, साथ ही कार्यक्रम को आयोजित करने वाली संयोजक कमेटी का धन्यवाद करते हुए, पधारे सभी भूतपूर्व सैनिकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
रेजीमेंट के वर्तमान कमांडिंग ऑफिसर एवं सूबेदार मेजर के आदेशानुसार शुभकामना संदेश लेकर पधारे सेना में कार्यरत सूबेदार रमणीक (सेना मेडल), सूबेदार विश्वजीत पॉल, नायब सुबेदार दीपक का भूतपूर्व सैनिको ने साफा बांधकर सम्मान किया, भूतपूर्व सैनिकों ने भी अपने कमांडिंग ऑफिसर के नाम एक संदेश भेजा कि हम सभी भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के सभी सदस्य आपको आश्वासन देते है कि हमारी जरूरत पड़ने पर हमें जो भी आदेश मिलेगा उसकी पालना करते हुए आखिरी सांस तक रेजीमेंट एवं देश के काम आएंगे, कार्यक्रम के समापन में रेजीमेंट का नारा “जय लाल जय बलवान”, 212 रॉकेट रेजीमेंट कारगिल की जय, भारत माता की जय के नारों से सभागार गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान, आर्डिनरी लेफ्टीनेंट फूल सिंह, सूबेदार मामन सिंह, सूबेदार जगविंदर, सूबेदार विनोद चौहान, सूबेदार संजय, सूबेदार अशोक, सूबेदार सुशील, नायब सूबेदार सुखविंदर, हवलदार सुभाष यादव, हवलदार नरेश, हवलदार प्रभात समोता, हवलदार उमेद, हवलदार वेद पाल अत्री, हवलदार सतपाल, समाजसेवी हर्ष यादव, राजबीर यादव एवं राकेश सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


