खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में जालोर की बेटी ललिता कुमारी ने जीता पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जालोर। जिले के बोरवाड़ा गांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुश्री ललिता कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।
ललिता कुमारी, जो श्री मोहन लाल सालेचा की सुपुत्री हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इस उपलब्धि पर समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। हड़मता राम गुरु (सांफाड़ा, जालोर) सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने ललिता की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ललिता कुमारी की इस सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई है।

Subscribe to my channel


