अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मातोर में गोलियों की गूंज, पुरानी रंजिश ने लिया खूनी मोड़ युवक गंभीर घायल, इलाके में दहशत।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम मातोर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार कार में सवार प्रमोद नामक बदमाश अपने साथियों के साथ गांव पहुंचा और सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र राजपूत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वीरेंद्र को तुरंत खैरथल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों और फरार होने के रास्तों का पता लगाया जा सके।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह के निर्देशन में जिलेभर में सख्त नाकाबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं भिवाड़ी एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई

Subscribe to my channel


