अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अलवर में नवरात्रि पर आस्था का केंद्र बना 350 साल पुराना करणी माता मंदिर, दूर-दूर से उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

अलवर। नवरात्रि के पावन पर्व पर अलवर शहर स्थित करीब 350 वर्ष प्राचीन करणी माता मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। आस्था और भक्ति का यह ऐतिहासिक स्थल इन दिनों विशेष रूप से सजाया गया है, जहां सुबह से लेकर देर रात तक माता के जयकारों से वातावरण गूंजायमान बना हुआ है। मंदिर की प्राचीनता और चमत्कारी मान्यताओं के चलते यहां केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से भी भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मां करणी के दरबार में मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है, इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु माता के चरणों में शीश नवाते नजर आ रहे हैं। नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। सुबह मंगला आरती से लेकर शाम की महाआरती तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। वहीं प्रसाद वितरण और जल व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर अलवर की धार्मिक पहचान का प्रमुख केंद्र है और हर वर्ष नवरात्रि में यहां का माहौल बेहद भव्य और आध्यात्मिक होता है।

नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर करणी माता मंदिर आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपराओं का अद्भुत संगम बन गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button