बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में इनरव्हील क्लब का ऑफिशियल चेयरमैन विज़िट कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। नगर की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब द्वारा ऑफिशियल चेयरमैन विज़िट का भव्य आयोजन द ललित कैफ़े में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर से पधारी डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बिंदु गुप्ता एवं जोधपुर से डिस्ट्रिक्ट ईएसओ रचना सांघी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्षा पवित्रा डागा के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। इसके पश्चात क्लब सचिव नैना सालेचा ने वर्षभर संचालित विभिन्न सेवा प्रोजेक्ट्स का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष प्रीति जैन ने क्लब के वार्षिक आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा सभी के समक्ष रखा।

क्लब की चार्टर अध्यक्षा रजनी शिवनानी ने संगठन के प्रति अपने निरंतर योगदान और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष बबली पाटोदी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मंच संचालन सुमित्रा खत्री एवं चित्रा दवे द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बालोतरा इनरव्हील क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्य कर रहा है। उन्होंने क्लब की सक्रियता और समर्पण की विशेष प्रशंसा की।

कार्यक्रम में प्रभा सिंघवी, कविता बाफना, उमा मुंदड़ा, कल्पना माथुर, राजकुमारी खत्री, राधा गर्ग, उषा भंसाली, सरिता अग्रवाल, ममता गोलेचा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही रोटरी क्लब के अध्यक्ष पवन गर्ग, सचिव हितेंद्र छाजेड़ एवं ओमजी बाठिया की भी विशेष उपस्थिति रही।

यह आयोजन एक बार फिर साबित करता है कि इनरव्हील क्लब बालोतरा समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य कर रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button