ब्रेकिंग न्यूज़

मेट्रोपोलिस सिटी के भव्य द्वार और बूम बैरियरों का महापौर ने किया उद्घाटन,महापौर को लड्डुओं से तोलकर किया गया सम्मानित

The Mayor inaugurated the grand gates and boom barriers of Metropolis City and was honored by being weighed against laddoos.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रूद्रपुर…  रुद्रपुर की पॉश कॉलोनियों में शुमार मेट्रोपोलिस सिटी ने आधुनिकता और सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। रविवार को नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने नैनीताल रोड स्थित मेट्रोपोलिस सिटी के नवनिर्मित भव्य मुख्य द्वार और अत्याधुनिक बूम बैरियरों का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेट्रोपोलिस रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महापौर का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें पगड़ी पहनाई गई और भव्य मालाओं से लादने के बाद लड्डुओं से तोलकर सम्मानित किया गया।

सोसाइटी के पदाधिकारियों और निवासियों की मांग पर महापौर विकास शर्मा ने कॉलोनी के विकास के लिए कुछ प्रमुख मार्गों को हॉट मिक्स बनाने और सुरक्षा व रोशनी के पुख्ता इंतजाम के लिए दो मिनी हाई मास्क लाइटें लगाने की मौके पर ही घोषणा की। उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा मेट्रोपोलिस सिटी के निवासियों ने अपने निजी प्रयासों और आपसी सहयोग से इस भव्य गेट का निर्माण कर पूरे शहर के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। यह न केवल कॉलोनी की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि यहां लगे बूम बैरियरों से कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था भी अभेद्य हो जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से यह एक सराहनीय पहल है।

उन्होंने आगे हमारा लक्ष्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रुद्रपुर को एक आधुनिक और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करना है। हमने शहर की सूरत बदलने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं का खाका तैयार किया है, जो जल्द ही धरातल पर नजर आएंगी। रुद्रपुर आने वाले समय में एक नए कलेवर और गौरवमयी पहचान के साथ उभरेगा। मेट्रोपोलिस जैसी जागरूक सोसायटियों को नगर निगम का हरसंभव सहयोग मिलता रहेगा।

सोसाइटी के उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला ने बताया कि मुख्य गेट नंबर 1 लंबे समय से जर्जर था, जिसे अब करीब 45 लाख रुपये की लागत से भव्य स्वरूप दिया गया है। इसमें सुरक्षा के लिए 14 लाख रुपये के अत्याधुनिक बूम बैरियर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रोपोलिस रुद्रपुर की पहली ऐसी सोसाइटी बन गई है जहां तीनों गेटों पर बूम बैरियर लगाए गए हैं। साथ ही सभी 45 टावर्स का सौंदर्यीकरण और पेंट कार्य भी कराया जा रहा है। हमारा लक्ष्य इसे उत्तराखंड की सबसे सुविधासंपन्न और आदर्श सोसाइटी बनाना है।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर रामपाल सिंह, अतिविशिष्ट अतिथि डॉ. अनुपमा रवि फुटेला, पार्षद बीनू , पार्षद चिराग कालरा, सोसाइटी अध्यक्ष देवेंद्र शाही, उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, सचिव सुनील शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉ. वीरपाल सिंह, सदस्य विनय दुबे, रवींद्र सिंह, आदित्य गुप्ता, कार्यक्रम संचालक बिहारी लाल चौहान, मोहन तिवारी, निशांत शाही, जनार्दन सिंह, दिलीप सिंह, ब्रिजेश तिवारी, पुष्पेंद्र, डॉ. रवि फुटेला और हिमांशु मिड्ढा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी निवासी उपस्थित रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button