कविताएंदेशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

बीकानेर से पधारी कवियत्री मोनिका गौड ने राजस्थानी कविताओं से बांधा समा 

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

कोलकाता । शनिवार शाम, माहेश्वरी सभा ,सभागार कोलकाता में *माहेश्वरी सभा के अन्तर्गत कार्यरत माहेश्वरी पुस्तकालय* द्वारा आयोजित *मायड़भासा हेत कवि प्रणाम* कार्यक्रम में बीकानेर से पधारी श्रीमती *मोनिका गौड़*, ने राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलवाने हेतु अपनी रचनाओं के माध्यम से आगंतुकों एवं अतिथियों को भाव विभोर कर दिया और उन सभी वाह वाही लूटी। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को मिल कर राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने हेतु मिल जुल कर संघर्ष करना होगा ।

कार्यक्रम में श्री अशोक लढ्ढा, राजकुमार डागा, ब्रजमोहनलाल दम्माणी, अशोक चाण्डक, अरुण सोनी, मनमोहन राठी, घनश्याम सोमाणी, मुकेश बिन्नाणी, महेन्द्र जोशी ( गौ धन मित्र) आदि गणमान्य लोग शामिल हुए , मंच का सफल संचालन पुस्तकालय मंत्री – संजय बिन्नाणी ( जय गणेश ) ने किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button