देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ मनाया काठमांडू जैन मन्दिर में भगवान आदिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

*नेपाल की पुण्य धरा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमल पोखरी, काठमांडू में आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक विभिन्न धार्मिक आयोजनो के साथ बड़े ही भक्ति भाव से मनाया गया।*

 *कार्यक्रम मे श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी ने बताया कि प्रात: काल श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन पाठ अत्यन्त भक्ति भाव पूर्वक मनाया गया।*

 *विशेष बात यह है कि पूरे नेपाल देश में यह एक मात्र जैन मन्दिर है जहां मूलनायक प्रतिमा भी भगवान आदिनाथ की है । इस पावन अवसर पर संध्या काल में रिद्धि सिद्धि मंत्रो के साथ 48 दीपकों से भक्तामर की महाअर्चना की गई।*

*तत्पश्चात संगीतमय महाआरती, नमोकार महामंत्र के पाठ, भक्तिमय भजन एवं आदिनाथ चालीसा के पाठ ने वातावरण को धर्ममय बना दिया।*

 *पूरे मन्दिर प्रागण क्षेत्र को विशेष रोशनी और सजावट से आलोकित किय गया। एवं भगवान आदिनाथ के जयकारों से गुजायमान रहा।

 *इस भव्य कार्यक्रम में जैन मन्दिर कमेटी के पदाधिकारी सहित रंगिया आसाम एवं आगरा से आए तीर्थयात्री एवं स्थानीय जैन समाज के गणमान्य नागरिक उल्लेखनीय संख्या में उपस्थित रहे।*

*अंत में अध्यक्ष सेठी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी श्रावको एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।*

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button