उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
लखनऊ में शंकराचार्य जी के आह्वान पर “गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद” कार्यक्रम, हजारों गौभक्तों की सहभागिता

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 11 मार्च 2026।
राजधानी लखनऊ में 11 मार्च को आयोजित “गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आह्वान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (शंकराचार्य जी महाराज) द्वारा किया गया था, जिसमें देशभर से आए गौभक्तों और संतों ने गौ रक्षा के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गौभक्तों ने पहुंचकर गौहत्या के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया और गौमाता की रक्षा के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गौ संरक्षण और गौ संवर्धन भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसकी रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा।
आयोजकों का यह भी कहना है कि कार्यक्रम की अनुमति मिलने में देरी और अन्य प्रशासनिक बाधाओं के कारण कई गौभक्त समय पर कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके, जिससे कुछ लोगों को अपना यात्रा कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा। इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गौभक्तों ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।
कार्यक्रम में गौ रक्षा से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान गौ रक्षा दल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा रविंद्र दास ठाकुर जी महाराज, राष्ट्रीय प्रबंधक ठाकुर रेनू सेंगर, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित आशीष मिश्रा, उत्तर प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष दुबे, उत्तर प्रदेश महासचिव ठाकुर अक्षय सेंगर सहित कई गौ रक्षक उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए संतों और वक्ताओं ने कहा कि गौमाता की रक्षा के लिए जनजागरण अभियान जारी रहेगा और इस मुद्दे को लेकर समाज को जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित गौभक्तों ने गौ संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए और गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग भी उठाई।

Subscribe to my channel


