खेलखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

साइंस ओलंपियाड में तिजारा मॉडल स्कूल के छात्रों का जलवा, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा। स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, हिंगवाहेड़ा (ब्लॉक तिजारा) के विद्यार्थियों ने नेशनल लेवल साइंस फेस्ट ओलंपियाड 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह पहला अवसर था जब विद्यालय ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया और विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता का विद्यालय स्तर पर संचालन श्रीमती मनीषा परवानी द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 41 विद्यार्थियों ने उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से 5 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। ओलंपियाड के आधिकारिक परिणामों के अनुसार साक्षी यादव ने स्वर्ण पदक, हिमांशु यादव ने रजत पदक तथा फलक खातून ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

परीक्षा समन्वयक श्रीमती मनीषा परवानी ने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय में बढ़ती शैक्षणिक जागरूकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रतीक है।

विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रतनलाल सुधार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी से विद्यार्थियों का ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से भी अपने बच्चों को इस विद्यालय में प्रवेश दिलाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ दिलाने का आह्वान किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button