ब्रेकिंग न्यूज़

एलपीजी की कमी से होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, पेट्रोलियम दानों (कच्चा माल) के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की चीजें भी हो सकती हैं महंगी :– संजय जुनेजा

The shortage of LPG has created a crisis for hotels and restaurants, and the rising prices of petroleum grains (raw materials) could also make everyday items more expensive: Sanjay Juneja.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर–पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव का असर अब रुद्रपुर में भी दिखाई देने लगा है। शहर की गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम लोगों में चिंता का माहौल बन गया है।

इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि यदि एक-दो दिन के भीतर एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो शहर के कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट बंद होने से इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग भोजन के लिए इन प्रतिष्ठानों पर निर्भर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं और यदि गैस आपूर्ति प्रभावित रही तो उनकी नौकरियों पर भी संकट खड़ा हो सकता है।

संजय जुनेजा ने यह भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पेट्रोलियम दानों (कच्चे माल) से अनेक प्रकार के उत्पाद बनाए जाते हैं। पेट्रोलियम दानों के दाम रोज़ बढ़ने से रोजमर्रा की कई वस्तुओं के दामों में भी महंगाई का असर दिखाई पड़ सकता है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति जल्द से जल्द सुचारु कराई जाए, ताकि आम जनता और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button