खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ली बैठक

जिलेभर में 15 से 19 मार्च तक जनजातीय गौरव दिवस, युवा शक्ति दिवस, विकसित रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 10 मार्च। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने राजस्थान दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में बैठक ली। राजस्थान दिवस समारोह का शुभारंभ 15 मार्च को होगा। समारोह के तहत जिलेभर में 15 से 19 मार्च तक विकसित राजस्थान रन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज सहित विविध कार्यक्रम होंगे।

 अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजन के साथ ही सभी विभागों की भागीदारी के साथ समारोह को भव्य बनाने के निर्देश दिये। राजस्थान दिवस के अवसर पर राजकीय कार्यालय एवं भवन भी रोशनी से जगमगायेंगे।

*15 मार्च ‘राजस्थान को जाने’ क्विज*

समारोह का औपचारिक शुभारंभ 15 मार्च को ‘राजस्थान को जाने’ क्विज के साथ होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में निबंध, भाषण एवं चित्रकारी प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। जिला स्तरीय ओ.डी.ओ.पी. मेले व प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही विकसित रन का आयोजन भी किया जाएगा।

*16 मार्च को राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस*

बेणेश्वर धाम, बांसवाड़ा में राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जायेगा, जहां जनसभा एवं प्रतिनिधिगणों के साथ संवाद, विकास कार्यों का शिलान्यास एवं जनजातीय कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। जिसका लाइव प्रसारण जिला स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है।

*17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस*

17 मार्च को राजस्थान युवा शक्ति दिवस के रूप में मनाया जायेगा, जहां जयपुर में राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में रोजगार मेले, विकास कार्यों का शिलान्यास किया जायेगा। साथ ही, इस दिन जिलें में ‘राजस्थान को जाने’ क्विज का आयोजन होगा। इसी दिन सायं 5 बजे उद्योग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्योगपतियों के साथ संवाद एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए एम्पलॉयमेंट लेटर हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

*18 मार्च को होगी महाआरती*

18 मार्च को जनप्रतिनिधियों द्वारा जिलेभर में देवस्थान विभाग के मंदिरों में आरती व पूजा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी दिन किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस के रूप में मनाया जाएगा, भरतपुर में किसान एवं पशुपालक जनसभा में किसान एवं पशुपालक संवाद और विभिन्न कार्यों का शिलान्यास होगा। जिसका लाइव प्रसारण जिला स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है।

*19 मार्च को आयोजित होगा राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह*

19 मार्च को राजस्थान दिवस का जिले में मुख्य समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। राजस्थान दिवस मुख्य समारोह के अंतर्गत लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के निर्देश दिये जिससे कि आमजन विशेषकर युवाओं का परिचय प्रदेश की समृद्ध लोकसंगीत, नृत्य कला से हो सके।

 बैठक के दौरान कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, पुलिस, राजीविका, कृषि, वन, शिक्षा सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button