उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस लाइन में SJPU/AHTU की मासिक समन्वय बैठक आयोजित, बाल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 10 मार्च। जनपद खीरी में आज रिजर्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी कक्ष में SJPU एवं AHTU की मासिक समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह बैठक पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के संरक्षण में आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. धनीराम (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी), प्रियंका वर्मा (श्रम प्रवर्तन अधिकारी), हरे राम, कीर्ति शुक्ला (सिविल कोर्ट), अनुभव अवस्थी, मुनेंद्र कुमार बाजपेई (शिक्षा विभाग), अंजुमन परवीन (चाइल्ड लाइन खीरी), विजेता गुप्ता (वन स्टॉप सेंटर), मोहम्मद असहद, नाज फातिमा (एम ट्रस्ट), राजबहादुर (बचपन बचाओ आंदोलन), इंद्रजीत वर्मा, अवधेश कुमार (मानव सेवा संस्थान तिकोनिया), महेश कुमार राणा (गौरीफंटा), जीआरपी लखीमपुर खीरी से आरक्षी सर्वेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पूर्व में जारी कार्यवृत्त के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों और महिला शक्ति केंद्र के कर्मचारियों के समक्ष आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बाल गुमशुदगी, बाल श्रम, नशा मुक्त अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता और नारी शक्ति से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

कार्यशाला में किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए नवीनतम संशोधन, पॉक्सो एक्ट के मामलों में 24 घंटे के भीतर सीडब्ल्यूसी को सूचना देने, फार्म ए व बी समय से भेजने, बाल कल्याण अधिकारियों के कर्तव्यों के पालन तथा जे.जे. एक्ट की धारा 24 के प्रावधानों के बारे में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया। साथ ही पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में उच्च न्यायालय से प्राप्त बेल नोटिस को समय से बाल कल्याण समिति और पीड़िता को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक का उद्देश्य बाल अधिकारों की सुरक्षा, संवेदनशील मामलों के त्वरित निस्तारण और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button