अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अलवर में पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, डाकघर खाली कराया गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

अलवर (राजस्थान): राजस्थान के अलवर में पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गया।

बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बाद एहतियातन अलवर स्थित डाकघर परिसर को खाली करा लिया गया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और वहां आए लोगों को तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की मदद से परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमकी किसने दी और इसके पीछे क्या कारण है, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button