ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
कापड़ियावास गांव के पास निर्माणाधीन आवासीय परियोजना (सिग्नेचर ग्लोबल) में मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी ढह गई, जिससे कई मजदूर उसके नीचे दब गए।
हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
यह परियोजना रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल की बताई जा रही है। 153 एकड़ जमीन में कंट्रक्शन चल रहा है।
इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंस गया और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
मृतकों की पहचान सतीश, भागीरथ, मिलन, मंगोल, शिव शंकर, परमेश्वर के रूप में हुई है। जबकि चार मजदूर छोटेलाल, शिवकांत, दीन दयाल, इंद्रजीत की हालत गंभीर है। इनका अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
दरअसल ये हादसा सोमवार रात उस समय हुआ जब सोसाइटी परिसर में मजदूर काम कर रहे थे और कुछ मजदूर पास ही आराम कर रहे थे।
अचानक जोरदार आवाज के साथ दीवार गिर गई और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
कहीं घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दबे हुए मजदूरों को बाहर निकल गया।
इस हादसे ने कही गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। सवाल ये भी है कि क्या सोसाइटी में निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया था। बहरहाल जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है यह देखने वाली बात होगी।
भिवाड़ी जिला अस्पताल में गुरुग्राम पुलिस पहुची सभी 7 शव को कब्जे में किया गया।
गुरुग्राम पुलिस ने बताया की जो भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
डॉक्टर सागर अरोड़ा, PMO, भिवाड़ी जिला अस्पताल
रात 9 बजे 7 शव अस्पताल आए, पहले 3 शव एम्बुलेंस के ज़रिए आये उसके बाद टोटल 7 शव अस्पताल आए।
*सभी शव मिट्टी में सने हुए थे, शरीर पर facture थे हाथ और पैर में*
बिल्डर के ज़रिए ही शव अस्पताल लाए गए।
अस्पताल ने ही पहले राजस्थान पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस को जानकारी दी।
सुबह 9:30 बजे 7 शव गुरुग्राम पुलिस को हैंडओवर कर दिए है।

Subscribe to my channel


