अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

भारतीय सेना के घायल सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर में 202 यूनिट रक्तदान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

*भारतीय सेना के घायल सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर में 202 यूनिट रक्तदान*
*हिल व्यू गार्डन के आरडब्ल्यूए द्वारा सेना की मेडिकल टीम का भव्य स्वागत*
*शिविर संयोजक दिनेश बेदी ने 50वीं बार रक्तदान किया*
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिविर में महिलाओं की उपस्थित सराहनीय रही*
भारतीय सेना के घायल सैनिकों के लिए हिल व्यू गार्डन आरडब्ल्यूए द्वारा सोसाइटी परिसर एनर्जी क्लब में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
हिल व्यू गार्डन आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र गौतम ने बताया कि रक्तदान शिविर के लिए कैंप संजोयक दिनेश बेदी का भारतीय सेना के लिए 63 वां रक्तदान शिविर है जो हिल व्यू गार्डन सोसायटी में सोसायटी में लगाया गया है एवं हिल व्यू गार्डन RWS के द्वारा 5 वा कैंप है।
शिविर में भारतीय सेना की सशस्त्र सेना आधान केन्द्र दिल्ली छावनी की 15 सदस्यों की टीम सूबेदार सुधांशु कुमार, हवलदार सुरिन्दर स्वामी के नेतृत्व में रक्त एकत्र करने आई।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन हिल व्यू गार्डन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनीराम यादव, ओम चौहान, राजू शर्मा, आर सी शर्मा, प्रवीण यादव, प्रीति यादव, दिलीप पांडे हरीश भट्ट द्वारा भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया।
सेना की टीम का स्वागत ढोल नगाड़े और माला पहनाकर स्वागत किया गया और देश भक्ति के गानों को बजाते हुए पूरे दिन कैंप चलता रहा।
भारतीय सेना हमारी शान है सभी भारतीयों को भारत देश के बॉर्डर पर हमारी सुरक्षा कर रही भारतीय सेना के लिए हमें कुछ ना कुछ करना चाहिए और इसी भावना के चलते रक्तवीरों में अपार जोश दिखा कि ज्यादा से ज्यादा रक्तदान किया जाए।
हिल व्यू गार्डन सोसायटी की आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी के अथक प्रयास की वजह से शिविर की तैयारी बड़ी धूमधाम और सुनियोजित तरीके से की गई, आरडब्ल्यूए द्वारा 63वा रक्तदान शिविर लगाने वाले भिवाड़ी के समाजसेवी दिनेश बेदी को सम्मानित भी किया गया और और संयोजक दिनेश बेटी ने 50वीं बार रक्तदान किया, सचिन राय ने 28 वीं बार, हिल व्यू गार्डन RWS महासचिव धर्मेंद्र गौतम द्वारा 26वी वार, विपिन आहूजा ने 25 वी वार, कमलेश कुमार ने 15वीं बार, विनोद भारद्वाज ने 14 वी वार रक्तदान किया। कुल मिलाकर 202 यूनिट रक्त एकत्रित किया और रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को ग्रेडियंट इंस्टीट्यूट द्वारा ट्रॉफी देकर और आर्मी का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ! इसके आलावा प्रथम बार रक्तवीरों का बड़ी मात्रा में जोश देखने को मिला, जिनमें महिलाओं की संख्या कही थी जिसमें उपासना, साक्षी, नीलम, रानी, ख्याति कौशिक, दीपिका, शेफाली शर्मा एवं विनय यादव अन्य और भी कई रक्तदाताओं ने भी पहली बार रक्तदान किया और आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेना के रक्तदान शिविर में देशभक्ति को देखते हुए महिलाओं की भी भारी संख्या देखने को मिलीं! आज के रक्तदान शिविर में महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा ! गोपीनाथ हॉस्पिटल द्वारा एम्बुलेंस सुविधा प्रदान की गई। युवा जीवन रक्षक रक्तदान सेवा समिति, ग्रेडियंट इंस्टीट्यूट, गोपीनाथ अस्पताल, सोमा ट्रैवल, हिमाचल जिम टपूकड़ा, मानव मंगल विकास समिति, सर्व सेवा संस्थान, राष्ट्रीय अजर सेवा संस्थान, पंजाबी सभा भिवाड़ी के सभी सदस्य, थड़ा गांव की पंचायत एवं आसपास के सभी इलाके के नागरिकों ने सहयोग किया इस मौके पर संजोयक दिनेश बेदी, अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव धर्मेंद्र गौतम, राहुल गुप्ता, हरीश भट्ट, दिलीप पांडेय, विवेक चौहान, सचिन रॉय, मिहिर कुमार, बृजेंद्र पुष्करणा, संजय धीमान, डॉ नीरज अग्रवाल, रमेश भट्ट, अरविंद परासर, विपिन आहूजा, विनोद भारद्वाज, अरुण पांडे, कृष्ण यादव, अशोक, अजय, प्रवीण शर्मा, मीनाक्षी, दीपिका, बेद गुप्ता, शारदा शर्मा, शशांक श्रीवास्तव, शशि देसाई, कपिल सिंघल, विप्र सेना जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक, प्रदेश सचिव डॉ गौरव भारद्वाज, जिला सचिव कौशल मिश्रा, संजीव त्रेहन, अमित कीर्ति, ब्रज सिंह, ग्रेडियंट इंस्टीट्यूट से विवेक यादव, सोमा ट्रैवल से विनीत मिश्रा, हिमाचल जिम से सुमित शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button