उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन, सीडीओ और एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

खीरी, 07 मार्च 2026। जनपद खीरी की तहसील पलिया में शनिवार को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) खीरी और पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने सभी की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच करने तथा उनका विधिक तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। जिन मामलों का समाधान उच्च अधिकारी स्तर पर किया जाना है, उनके लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल की तहसील मुख्यालयों में उपस्थित रहे और वहां आने वाली जनशिकायतों का निस्तारण कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button