खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खैरथल में पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई होली, एसपी मनीष कुमार ने जवानों के साथ खेला रंग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर खैरथल पुलिस लाइन में उत्साह और उमंग के साथ होली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर मनीष कुमार ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ होली खेलकर त्योहार की खुशियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान एसपी मनीष कुमार ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। पुलिसकर्मियों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

पुलिस लाइन परिसर में ढोल-नगाड़ों और संगीत की धुन पर पुलिसकर्मी झूमते नजर आए। सभी ने मिलकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए होली का आनंद लिया। इस दौरान पूरे परिसर में रंगों और खुशियों का माहौल देखने को मिला।

एसपी मनीष कुमार ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का त्योहार है। ऐसे अवसरों पर एक साथ मिलकर त्योहार मनाने से आपसी संबंध और मजबूत होते हैं।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए खुशियाँ साझा कीं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button