खेलब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

होली मिलन समारोह के मौके पर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब को शाइनिंग स्टार ने 63 रन से हराया

*मैन ऑफ द मैच राहुल, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट फाइटर दिनेश बेदी, बेस्ट गेंदबाज संदीप चौधरी, चेतन और निशांत राणा बने* *सीनियर खिलाड़ी कप्तान दिनेश बेदी के नाबाद 64 रन बेहतरीन पारी का आकर्षक बने*

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान, मानव मंगल विकास समिति और यार अन्मूल्य के सदस्यों द्वारा होली के शुभ अवसर पर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब एवं शाइनिंग स्टार की क्रिक्रेट टीमों में 20-20 मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन राइजिंग स्टार क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड भिवाड़ी माटिला के पास ग्राउंड में किया गया! राइजिंग स्टार क्रिकेट अकैडमी ग्राउंड के संचालक सूरज सिंह ने बताया कि शाइनिंग स्टार क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप चौधरी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 278 रन बनाएं जिसमें राहुल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 102 रन, धर्मेंद्र धर्मी ने 66 रन, यश ठाकुर ने 24 रन, अजय पवार ने 21 रन, केजे जांगिड़, निशांत राणा ने 14-14 रन बनाएं और भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज चेतन ने दो विकेट, पोरस सिंह और विजय थापा ने 1-1 विकेट लिया! इसके जवाब में भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब की क्रिकेट टीम ने संघर्ष करते हुए 18 ओवर में 215 रन बना कर ऑल आउट हो गई, जिसमें भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज कप्तान दिनेश बेदी ने संघर्ष करते हुए 11 चौक की मदद से नाबाद 64 रन की लाजवाब अति सुंदर पारी खेली लेकिन अपनी टीम की हार को बचा नहीं सके, लव खन्ना ने 31 रन, चेतन ने 24 रन, पोरस सिंह ने 20 रन और मानव कंबोज ने 18 रन, कुलदीप सैनी ने 9 रन और धर्मेंद्र शर्मा, देव कम्बोज ने 6-6 रन बनाए! शाइनिंग स्टार क्रिकेट टीम के गेंदबाज कप्तान संदीप चौधरी निशांत राणा और महेश मित्तल ने 2-2 विकेट, मुकेश कुमार, मनीष कुमार और अजय पवार ने 1-1 एक विकेट लिया और मैन ऑफ द मैच राहुल, बेस्ट बल्लेबाज एवं बेस्ट फाइटर दिनेश बेदी, बेस्ट गेंदबाज संदीप चौधरी, चेतन, निशांत राणा और महेश मित्तल बने और उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया ! भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान, मानव मंगल विकास समिति और यार अन्मूल्य के सदस्यों द्वारा सभी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी गई ! इस मौके पर भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दिनेश बेदी, यार अनमूल्य के डायरेक्टर पोरस सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, लव खन्ना, विजय थापा, संजय यादव, कप्तान संदीप चौधरी, कुलदीप सैनी, मानव कंबोज, निशांत राणा, केजे जांगड़ा, भगत सिंह, डॉ अमृतपाल, देव कंबोज, धर्मेंद्र धर्मी, जस ठाकुर, प्रमोद मीणा, बंटी सिंह, मुकेश कुमार, महेश मित्तल सहित भिवाड़ी स्पोर्ट्स क्लब, सर्व सेवा संस्थान, मानव मंगल विकास समिति और यार अनमूल्य के कई सदस्य और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button