उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

संविलियन विद्यालय महेशापुर के 3 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में बनाया मेरिट में स्थान

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 मोबाइल नंबर: 7376326175

📍 बिजुआ, खीरी (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा (NMMS) में संविलियन विद्यालय महेशापुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और विकास क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय से इस वर्ष परीक्षा में सम्मिलित 07 छात्र-छात्राओं में से 03 बच्चों (02 छात्राएं एवं 01 छात्र) ने विगत वर्षों की भांति मेरिट सूची में अपना स्थान दर्ज कराया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नागेंद्र चौधरी के निर्देशन एवं विद्यालय परिवार के कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की।

🏆 मेरिट में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं

नेहा (पुत्री – छोटे)

अंक: 121

रैंक: 20

लव (पुत्र – गजेंद्र)

अंक: 103

रैंक: 38

रोशनी (पुत्री – किशोर)

अंक: 92

रैंक: 49

विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button