खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा खेल संस्थान द्वारा होली स्नेह मिलन व बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
युवाओं को खेल आयोजन से जुड़ना चाहिए : रतनू

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान द्वारा होली स्नेह मिलन, फाग महोत्सव व बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेल संस्थान सचिव दिलीप गुप्ता ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे व खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता के नेतृत्व से यह भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बालोतरा थानाधिकारी हिंगलाज दान रतनू ने भाग लिया व युवाओं का मार्गदर्शन किया।
आनंद मेहता ने कहा कि इस आयोजन में संस्थान सदस्यों ने पुष्प होली खेलकर प्रेम व भाईचारे से होली मनाने का संदेश दिया व बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया व 7 मुकाबले खेले गए जिसमें नवीन वेरियर्स टीम ने ख़िताब जीता व महावीर लूणीया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेन ऑफ़ द सीरीज का एवार्ड जीता।
आनंद मेहता ने कहा कि कृष्णा खेल संस्थान के साथ युवाओं का समर्थन निरंतर मिल रहा है जिसकी वजह से कई युवा संस्थान के साथ जुड़ रहे है यह शाखा खेल आयोजन के साथ, मनोरंजन व समाज में सकारात्मक के संदेश देते हुए सेवा कार्यों में सहयोग करती है।
धर्मेंद्र दवे ने बताया कि संस्थान मानव सेवा के साथ खेल आयोजन को आयोजित करने के पीछे हमारा उद्देश्य है कि आज के आधुनिक युग में आजकल युवा खेल को लेकर सक्रिय नहीं है हमने खेल आयोजन के साथ सेवा कार्य व मनोरंजन का समावेश किया है जिसकी वजह से संस्थान आज सेवा के कार्यों में सबसे सक्रिय है।
दवे ने कहा कि सभी सदस्यों ने संकल्प लिया है होली का त्यौहार उत्साह से मनाएंगे इसके साथ हमारी आमजन से अपील है कि होली के त्यौहार को प्रेम भाव से मनाए, केमिकल युक्त कलर का उपयोग का ना करें व ऐसे पावन त्यौहार पर किसी भी प्रकार का नशा भी ना करें।संस्थान द्वारा निशुल्क ग़ुलाल के पैकेट वितरित किए जा रहे है।
कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि बालोतरा थानाधिकारी हिंगलाज दान रतनू, कृष्णा सुंदरकांड समिति सरंक्षक ईश्वरदास वैष्णव,बालूदास वैष्णव, सुखदेव वैष्णव,कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति सरंक्षक गौतम चौपड़ा, अध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित, विमल मालवीय द्वारा मेन ऑफ़ द मैच रहे रामनिवास विश्नोई, वैभव चौपड़ा, नितेश निम्बार्क, महावीर लूणीया सहित विजेता टीम व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
बालोतरा थानाधिकारी हिंगलाज दान रतनू ने कहा कि मानव सेवा को लेकर संस्थान के कार्य सराहनीय है साथ ही ऐसे आयोजन से युवाओं को खेल के साथ सेवा का भी अवसर मिल रहा है जो कि एक नवाचार है, आज युवाओं में नशे का बहुत चलन हो रखा है जिसको रोकने को लेकर संस्थान के साथ आमजन को भी जागरूक होना होगा।
इस अवसर पर खेल संस्थान कोषाध्यक्ष सुजीत जीरावला,सह कोषाध्यक्ष हितेश मुनोत, सह सचिव ललित गोयल, नवनीत भाटीया, पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह, विजय त्रिवेदी,मनीष गुप्ता,अवदेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, मुकेश जैन, अरुण जैन, दीक्षित त्रिवेदी, निखिल जोशी सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


