उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के बिजुआ में नए चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी ने संभाला पदभार, होली पर सख्त सुरक्षा के निर्देश

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल: 7376 3261 75

अपडेट बिजुआ (लखीमपुर खीरी)

जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र में नवागत चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र के पत्रकारों से शिष्टाचार मुलाकात कर संवाद स्थापित किया।

बैठक के दौरान आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आमजन से अपील की कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस और मीडिया के बीच हुए इस सकारात्मक संवाद से क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने भी संकेत दिए हैं कि त्योहार के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button