ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य
THD गार्डन-थडा मे निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा जांच शिविर का हुआ सफल आयोजन ।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
टीएचडी गार्डन-थडा भिवाड़ी । सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए टीएचडी गार्डन थडा में निःशुल्क नेत्र जांच, सामान्य चिकित्सा परीक्षण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन के संयोजक अखिलेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सोसाइटी वासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान 370 से अधिक लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच करवाई, वहीं सेकडो लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल रेवाड़ी के अनुभवी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श दिया गया।
आर डब्ल्यू ए के अध्यक्ष प्रवीन कुमार चौहान ने बताया कि शिविर रक्त संग्रहण वरदान ब्लड सेंटर नीमराना द्वारा किया गया और साथ ही रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सम्मान पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, जिससे सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना का परिचय मिला। इस दौरान आर डब्ल्यू ए के समीर सैनी, राजेंद्र रहेजा, मनमोहन सिंह,ओर साथ ही लायंस क्लब के अध्यक्ष मृत्युंजय पांडे ,पदाधिकारी सावित्री गौतम जी, एस.के. त्यागी ,मनोज जी, विनय गुप्ता ,संजय सैनी, संजीव जी मौजुद रहे ।

Subscribe to my channel


