उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
सेहत सही लाभ कई” के तहत अंशु सिंह गौतम ने दिया टीबी मुक्त समाज का संदेश
ग्राम समसपुर में स्मार्ट संस्था एवं ओमनी रेडियो की टीबी जागरूकता पर विशेष नैरोकास्टिंग

अभिषेक पाण्डेय, बस्ती। ओमनी रेडियो एवं स्मार्ट संस्था के संयुक्त प्रयास “सेहत सही, लाभ कई” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम समसपुर, बस्ती में टीबी जांच, निक्षय मित्र योजना, पोषण की पोटली एवं आधुनिक जांच सुविधाओं को लेकर विशेष नैरोकास्टिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि टीबी भले ही एक गंभीर बीमारी है, किंतु समय पर पहचान और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम में समय पर जांच, नियमित दवा सेवन तथा संतुलित पोषण के महत्व पर विशेष बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर टीबी मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
इस अवसर पर कर्मा देवी समूह की कार्यकारी निदेशक अंशु सिंह गौतम ने पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह को रेडियो एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ओमनी रेडियो के स्टेशन निदेशक वीर प्रताप सिंह, रेडियो टीम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से आह्वान किया गया कि टीबी से डरें नहीं, बल्कि समय पर जांच कराएं और पूरा उपचार अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

Subscribe to my channel


